सृष्टि अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों ने महिला पर फिर किया हमला, जिम्मेदारों जताई नाराजगी

Jan 09 2023

सृष्टि अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों ने महिला पर फिर किया हमला, जिम्मेदारों जताई नाराजगी

लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र के कुर्सीरोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।अपार्टमेंट में रहने वाली स्मृति शाक्य को कुत्तों ने शनिवार को घायल कर दिया। उनके चेहरे पर चोट आई है। उन्होंने बताया कि वह कॉलोनी से बाहर जा रही थीं,तभी अचानक 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। कॉलोनी के रहने वालों ने उनको बचाया और कुत्तों को वहां से भगाया। महिला जैकेट पहना था, इसकी वजह से बच गई। जैकेट को कुत्तों ने नोंच कर फाड़ दिया है। बीते दो महीने के अंदर तीसरी बार आवारा कुत्तों ने महिला को शिकार बनाया है।
निवासी विवेक शर्मा ने इस घटना को लेकर नगर निगम और एलडीए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने एलडीए वीसी और नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है। बताया गया कि अगर जल्द ही यहां के आवारा कुत्तों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम विरोध करने को विवश होंगे।
सृष्टि अपार्टमेंट निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि यहां पहले भी ऐसे हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बीते साल में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसको लेकर नगर निगम और एलडीए में शिकायत दर्ज कराई गई। मगर, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर ऐसी समस्या को नगर निगम की समस्या बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इन आवारा कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। शिकायत करने पर नगर निगम की टीम आकर नसबंदी कराने को ले जाती है। उसके बाद फिर उसी परिसर में छोड़ जाती है। सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अपार्टमेंट निवासी विवेक शर्मा ने इसको लेकर ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें एलडीए के अलावा वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी को अलग से ट्विट किया गया है। इसमें बताया गया कि आए दिन यहां कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा है। यहां 10 दिसंबर को भी एक महिला को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था। उन्होंने मामले का संज्ञान लेने को कहा है।
सृष्टि अपार्मेट में अप्रणव राय (14 ) परिवार के साथ रहता है। मंगलवार दोपहर में वह अपार्टमेंट में टहल रहा था। तभी उनके ऊपर कुत्तों ने झुंड में हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके हाथ को नोंच लिया। उसके शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भाग गए। परिजनों को जानकारी हुई तो वे प्रणव को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। कुत्तों के आतंक से सृष्टि अपार्टमेंट निवासी काफी डरे हुए हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।